दिल्ली जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन में मथुरा ने भी दी आहुति
दिल्ली जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन में मथुरा ने भी दी आहुति
मथुरा । 20 जुलाई को प्रातः 9 बजे अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के कार्यकर्ता तमाम निगरानी के बावजूद पुलिस को चकमा देकर रमेश सैनी के नेतृत्व में दिल्ली जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन का समर्थन एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग को लेकर आंदोलन, भूख हड़ताल प्रदर्शन का जंतर मंतर प्रदर्शन स्थल पहुंचकर समर्थन किया, केंद्र में बैठी भाजपा सरकार को तानाशाही एवं दमनकारी बताकर छात्र छात्राओं पर की गई लाठीचार्ज की घोर निंदा की, साथ ही हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने इस आंदोलन को ऐतिहासिक बना दिया ।
दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचे दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से रमेश सैनी, अजय सनवाल, लुकेश राही, संजय कुमार बीडीसी उपाध्यक्ष, महासचिव नरेश चौधरी, आकाश बाबू,आदिति सनवाल, अंशिका राही, नरेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार, डॉ0 अरुण कुमार, जयपाल सिंह, सनी कुमार, राज गब्बर नेताजी, मनोज कुमार,सागर सिंह, सुमित कुमार, मनीष कुमार, अशोक कुमार, आशीर्वाद, जितेंद्र कुमार, प्रकाश बादल, संदेश कुमार केन, प्रेम सिंह विमल, विजय सिंह, डॉ0 रामकुमार, सी वी विकल, कुमारी राखी मुख्य रूप से मौजूद रहे।







.jpeg)









