स्वस्थ्य गौ प्रतियोगिता में माधव की गाय ने जीती प्रतियोगिता
स्वस्थ्य गौ प्रतियोगिता में माधव की गाय ने जीती प्रतियोगिता
-वेद रक्षण गाय ही बीमारी निदान को सबसे लाभकारी-रमाकांत उपाध्याय
फरह (मथुरा) । दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव के तीसरे दिन आयोजित स्वस्थ गोवंश प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार गांव के ही माधव की गाय ने जीता जबकि राजेंद्र की गाय दूसरे और गिर्राज गोशाला की गाय तृतीय स्थान पर रही, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश गोसवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय रहे, उन्होंने कहा कि देवो का वास गाय में बताया गया है, बहुत सारी बीमारियां गाय के दुग्ध और मूत्र मात्र से ही समाप्त हो जाती है । .png)
दुवासु के कुलपति डा0 अभिजीत मित्रा ने पालकों को गोबर के बदले हरा चारा देने देने समेत कई योजनाएं बताई, सुबह गौ पूजन व गौवंश प्रतियोगिता का शुभारंभ गौ सवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय, कुलपति डाप अभिजीत मित्रा, गोशाला मंत्री हरीशंकर शर्मा, अजीत महापात्रा, चंद्रशेखर, भीकम चंद दुबे, डा0 कैलाश ने गौ पूजन के साथ किया, आयोग के सदस्य ने यूपी सरकार द्वारा किए जा रहे गौ हति के काम गिनाते हुए कहा कि नस्ल सुधार का काम यूपी में कम है, राजस्थान में यह बेहतर हो रहा है, देसी गाय का दूध, धी और दही सबसे ज्यादा लाभकारी और कई बीमारियों का निदान करने वाले है ।
पं0 दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा एवं गौ अनुसंधान के कुलपति डा0 अभिजीत मित्रा ने कहा कि विवि ने हरे चारे के बदले पालकों से गोबर लेने की योजना बनाई है, इससे उत्पाद बनाकर खर्च निकाला जाएगा, उन्होंने कहा कि 25 अक्टूबर को विवि को 25 साल होंगे, इस मौके पर विवि परिसर में मेला लगेगा, जहां विज्ञान, तकनीकी और अन्य खेत खलिहान के काम प्रदर्शित होंगे। अखिल भारतीय गौ सेवा प्रमुख अजीत महापात्रा ने कहा कि विदेशों में भी आज देसी गाय पाली जा रही है। गाय को पशु बोलना खराब है, गाय से संबोधन करना चाहिए, दुवासु के सहायक आचार्य डा0 रामसेवक यादव ने गौ पालकों को पोषण आहार बनाने की जानकारी दी जबकि सहायक आचार्य डा0 श्वेता सचान ने पालकों से क्रास बीड़िग से दूरी बनाने को समझाया ।
प्रतियोगिता में दो दर्जन गायों के साथ पालक आए, सभी को सांत्वना पुरस्कार दिए गए, राजेंद्र पाठक, चंद्रकांत और गौरी शंकर पाठक ने गायों के स्वस्थ होने का राज बताया, कार्यक्रम में जगमोहन पाठक, शिवकुमार, शशीकांत, भोला चौधरी, गोविंदा, देवेंन्द्र प्रताप, राम पाठक, वीरेंद्र, रवी, सुनील पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया, प्रतियोगिता में गौ लेकर आए पालकों को गुड़ और दाना दिया गया, मंत्रों के साथ गाय पूजन हुआ, इस दौरान विजय पाठक, राजवीर सिंह, सतीश पचौरी, रामनरेश उपाध्याय, दिनेश तरकर, प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे ।













