बाजना में आदर्श रामलीला महोत्सव का हुआ शुभारंभ

बाजना में आदर्श रामलीला महोत्सव का हुआ शुभारंभ
   बाजना । कस्बे में गुरुवार को आदर्श रामलीला कमेटी बाजना के तत्वावधान में रामलीला महोत्सव का अत्यंत भव्य और उत्साहपूर्ण शुभारंभ किया गया, कार्यक्रम का आरंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ और फीता काटकर किया गया जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और कमेटियों के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
   महोत्सव के पहले दिन उत्तर प्रदेश के चन्दौसी जिले से पधारे प्रसिद्ध रामलीला कलाकारों ने अपनी अनूठी कला और शानदार अभिनय का प्रदर्शन किया, कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए विभिन्न मार्मिक प्रसंगों और मंचन ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया, रामलीला के मंचन को देखने के लिए स्थानीय एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में दर्शक पंडाल में मौजूद रहे, इस अवसर पर चेयरमैन सुभाष चौधरी, गन्ना सेठ, राजेश अग्रवाल, भूरा बाबा, राजकुमार बाबूजी, और द्वारका प्रसाद समेत तमाम नागरिक और कमेटी के सदस्य शामिल रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2052546
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.