परीनिर्वाण दिवस पर कांशीराम को अर्पित की श्रद्धांजलि
परीनिर्वाण दिवस पर कांशीराम को अर्पित की श्रद्धांजलि
-बहुजन नायक काशीराम के बताएं रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
मथुरा । अखिल भारतीय समता फाऊंडेशन के तत्वाधान में भारत में राजनीतिक क्रांति के अग्रदूत बहुजन नायक कांशीराम के 20वें परीनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, महात्मा ज्योतिबा फूले विकास समिति के अध्यक्ष रमेश सैनी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की, उन्होंने कांशीराम के जीवन की प्रमुख प्रेरक घटनाओं को याद किया ।.png)
उन्होंने कहा कि मान्यवर काशीराम सहाब ने बिखरे पड़े हजारों जातियां में वंचित समाज को बहुजन समाज बनाकर एक नया स्वरूप प्रदान किया, उनके जीवन का एकमात्र लक्ष्य उन्होंने भारत के बहुजन समाज को शासक बनने का रास्ता सुनिश्चित करवाया, आज भी उनके बताएं मार्ग प्रासंगिक हैं, समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश कुमार राही ने मान्यवर साहब के द्वारा दिए गए बहुजन आंदोलन में योगदान को अभूतपूर्व प्रेरणादाई बताया और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि साहब तुम्हारी नेक कमाई, तुमने सोती कौम जगाई, भारतीय समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा ।
साथ ही भारत सरकार से मान्यवर कांशीराम को मानवता एवं सामाजिक क्रांति राजनीतिक क्रांति के क्षेत्र में दिए गए योगदान को परिलक्षित करते हुए भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग उठाई, कार्यक्रम में रमेश सैनी, चित्रसेन मौर्य, सरदार महेंद्र सिंह, हरेंद्र कुमार, जितेंद्र सिंह, आकाश कुमार, सुमित कुमार, सौदान सिंह, सूरजभान चौधरी, राजेश कुमार, असलम कुरैशी आदि मौजूद रहे ।













