रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा छात्रों को दिया गया सीपीआर प्रशिक्षण

रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा छात्रों को दिया गया सीपीआर प्रशिक्षण
  वृंदावन । "सांसो का क्या भरोसा कब थम जाएं चलते चलते.." जब अचानक व्यक्ति की सांसें थमने लगें तब तुरंत एक ही उपचार है सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) यानि कृत्रिम सांस देने की प्रक्रिया, सी. पी. आर. की प्रक्रिया सिखाने के उद्देश्य से रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा वृन्दावन के रामकली देवी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 8 अक्टूबर को 200 छात्रों को सी. पी. आर. प्रशिक्षण दिया गया।  
   प्रशिक्षण सत्र में जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से डॉ0 अंकित कुमार ने छात्रों को सी पी आर देने की प्रक्रिया सिखाई और बताया कि किन परिस्थितियों में सीपीआर दिया जा सकता है, इससे पूर्व रेड क्रॉस सोसाइटी से डॉ0 विनीता गुप्ता ने सभी को रेडक्रास की अवधारणा, इतिहास और कार्यों से परिचित कराया, उन्होंने बताया, युद्धकाल में सहायता प्रदान करने से आरम्भ होकर शांतिकाल में प्राकृतिक आपदा, दुर्घटना, महामारी आदि अनेक संकटों के समय रेडक्रास सोसायटी के सदस्य मानवता की सहायता के लिए तैयार रहते हैं। 
  साथ ही उन्होंने सीपीआर के महत्व से सभी को अवगत कराया, सत्र के अंत में डॉ0 नीतू गोस्वामी ने छात्रों को मानव सेवा करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया, प्रशिक्षण सत्र में रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों में वाइस चेयरमैन वृषभान गोस्वामी, सचिव अमृत लाल खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, प्रबंध समिति की सदस्य डॉ0 नीतू गोस्वामी सहित वृन्दावन से संस्था के नवनियुक्त संयोजक नीरज वार्ष्णेय और पदम कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2052548
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.