रंगोली के रंगो में रंगा दीनदयाल धाम, कैनवास पर उकेरे भाव

रंगोली के रंगो में रंगा दीनदयाल धाम, कैनवास पर उकेरे भाव
   फरह । पं0 दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव में पहले दिन कलश यात्रा का नजारा आकर्षक रहा जिसमें ज्यादातर महिलाओं की खासी सहभागिता रही, पीत वस्त्र धारण कर 108 महिलाएं सिर पर कलश लेकर गांव की परिक्रमा करते हुए सेवा केंद्र परिसर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचीं, इस दौरान भजनों से गांव का वातावरण भक्तिमय बन गया ।
   कार्यक्रम में संयोजक नरेंद्र पाठक, कपिल शुक्ला, बबिता पाठक, विमलेश, सह संयोजक दुर्गेश पाठक, सौरभ गौड़, सागर शुक्ला और रविकांत आदि मौजूद रहे, राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में हवन के साथ मेले का शुभारंभ हुआ तो इसके बाद रंगोली प्रतियोगिता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, 100 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया, छात्राओं ने रंगों के माध्यम से ‘बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ’, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के संदेश उकेरे ।
  गोबर से लिपे परिसर में सजी रंगोलियों ने आयोजन को आकर्षक बना दिया, सीनियर वर्ग में अन्नू प्रथम, रेनू द्वितीय तथा कविता और याचना पाठक संयुक्त रूप से तृतीय रहीं, जूनियर वर्ग में काजल प्रथम, ज्योति द्वितीय और छवि तृतीय रहीं, प्रतियोगिता की संयोजक रीना सिंह रहीं, राधेश्याम, रमा पाठक, अनीता और कमलेश चौहान का सहयोग रहा ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2052547
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.