पिछले साल से अधिक हो चुकी है धान की खरीद, अटी पडी हैं मंडी

पिछले साल से अधिक हो चुकी है धान की खरीद, अटी पडी हैं मंडी
-धान खरीद 9.70 लाख मीट्रिक टन के पार, एमएसपी से अधिक मिल रही खुले बाजार में कीमत
   मथुरा । अनाज मंडी में धान खरीद का आंकड़ा 9.70 लाख मीट्रिक टन के पार पहुंच गया है, यह आंकडा पिछले साल हुई कुछ खरीद से अधिक है, वहीं अभी भी जनपद की सभी अनाज मंडी धान से अटी पडी हैं, मंडियों में धान की आवक जारी है, मंडी में जगह नहीं मिल रही है, किसानों के धान से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली बारी आने के इंतजार में सड़क पर खड़े हुए हैं, किसानों की रातें सड़क पर कट रही हैं ।
   पिछले साल के मुकाबले इस बार करीब एक लाख मीट्रिक टन अधिक खरीद हो चुकी है, खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के लिए सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2441 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है, मंडी सचिव रेनू वर्मा द्वारा किसानों से धैर्य बनाए रखने के साथ ही धान व्यवस्थित तरीके से लाने और मंडी में प्रवेश पर्ची अनिवार्य रूप से लेने की अपील की गई है ।
   इस बार किसान धान को रोकने के मूड में नहीं हैं, अधिकांश किसान धान को खेत से सीधे मंडी लेकर पहुंच रहे हैं, यही वजह है कि मंडी में धान की आवक ज्यादा है, मजदूरों की कमी और धान की अच्छी पैदावार के चलते इस बार किसान कंपास से धान की कटाई करा रहे हैं जिसकी वजह से धान को किसान सीधे मंडी लेकर पहुंच रहो हैं, यही वजह है कि जनपद में पराली जलाने की घटनाएं भी अधिक हो रही हैं, मंडी सचिव रेनू वर्मा ने किसानों से अपील की कि वे धान चरणबद्ध तरीके से मंडी लाएं और परिसर में उपज फैलाकर रास्ते बाधित न करें, ट्रैक्टर निर्धारित कतार में खड़े करें और उन पर मोबाइल नंबर लिखें ताकि जरूरत पड़ने पर संपर्क किया जा सके ।
  उन्होंने कहा कि किसान मंडी कर्मचारियों का सहयोग करें जिससे खरीद व्यवस्था सुचारु बनी रहे और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके, उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए मंडी प्रशासन तत्पर है, धान खरीद से लेकर मंडी सुविधाओं तक, किसानों को सहूलियत दिलाना मेरी प्राथमिकता, किसान सहायता या शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 55241 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा मंडी कार्यालय में उनसे मिल सकते हैं ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2058400
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.