एक दिन की बीएसए बनीं छात्रा तनीशा, सम्भाला कार्यभार

एक दिन की बीएसए बनीं छात्रा तनीशा, सम्भाला कार्यभार
   मथुरा । प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी "मिशन शक्ति" अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और प्रशासनिक रूप से जागरूक बनाने के उद्देश्य से मथुरा में एक विशेष पहल की गई।,इस क्रम में जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालय (यूपीएस) धौली प्याऊ की कक्षा 8 की मेधावी छात्रा तनीशा को सांकेतिक रूप से एक दिन का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया, तनिशा एक दिन की बीएसए के रूप में कार्यालय पहुंची। 
  छात्रा तनीशा का शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया, तनीशा ने आधिकारिक कुर्सी संभालकर विभागीय कामकाज की बारीकियों को समझा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत इस अनूठे आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास का संचार करना है, उन्होंने कहा कि ऐसे अनुभवों से छात्राओं को प्रशासनिक व्यवस्था को नजदीक से समझने का अवसर मिलता है और उनमें भविष्य में नेतृत्व संभालने की प्रेरणा जगती है, कार्यक्रम के अंत में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मेधावी छात्रा तनीशा को बधाई देते हुए स्मृति चिह्न भेंट किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2058393
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.