धान खरीद को खोले 18 सरकारी क्रय केन्द्र, एक दाने की नही खरीद
धान खरीद को खोले 18 सरकारी क्रय केन्द्र, एक दाने की नही खरीद
मथुरा । सरकार ने इस बार सामान्य धान का एमएसपी 2441 और ग्रेड-ए का 2461 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है जबकि खुले बाजार में धान 4000 से 4500 तक बिक रहा है, किसान का ज्यादा गीला गल्ला कुछ कम कीमत में जा रहा है, देश में इस बार धान की पैदावार में गिरावट आई है लेकिन मौसम का मिजाज अच्छा रहने के वजह से मथुरा जनपद में धान की बम्पर पैदावार हुई है जिसके चलते धान खरीद 9.70 लाख मीट्रिक टन के पार चली गई है जो पिछले साल से एक लाख टन ज्यादा है ।.png)
डीआरएमओ के द्विवेदी के मुताबिक खरीद विपणन वर्ष 2026-27 में जनपद के लिए पैदावार का अनुमानित लक्ष्य 299485 मीट्रिक टन रखा गया था, सरकारी धान खरीद के लिए जनपद में कुल 18 क्रय केन्द्र खोले गये हैं, खुले बाजार में धान की अच्छी कीमत मिल रही है इसलिए सरकारी क्रय केन्द्र किसान नहीं पहुंच रहे हैं, सरकारी खरीद अभी निल है, यानी कि एक भी किलो धान नहीं खरीदा गया है, उन्होंने बताया कि मथुरा जनपद को धान रखीद का लक्ष्य सरकार नहीं देती है, हालांकि क्रय केन्द्र खोले जाते है, बताया कि इसकी वजह यह है कि अगर खुले बाजार में धान की कीमत गिर जाए तो सरकार एमएसपी पर किसान का धान रखीद कर सरकार किसान का नुकसान होने से बचाती हैं ।













