एसएसपी ने किया होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण
एसएसपी ने किया होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण
मथुरा । जनपद में होमगार्ड स्वयंसेवकों के चिकित्सा परीक्षण एवं चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है, प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा रहा है, मंगलवार को एएसएसपी श्लोक कुमार ने पुलिस लाइन में चल रहे चिकित्सा परीक्षण एवं चरित्र सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया ।.png)
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अभ्यर्थियों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ समयबद्ध तरीके से परीक्षण पूरा किया जाए, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को अनावश्यक परेशानी का सामना नही करना पड़े, साथ ही अभ्यर्थियों को प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने और उनके साथ सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने पर भी जोर दिया गया, पुलिस लाइन में चल रही इस प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए जिससे चिकित्सा परीक्षण एवं चरित्र सत्यापन का कार्य व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके ।













