सूरदास ब्रज भाषा अकादमी में काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन
सूरदास ब्रज भाषा अकादमी में काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन
गोवर्धन (मथुरा) । गांव पारासोली स्थित सूरदास ब्रज भाषा अकादमी में अष्टछाप कवि कृष्णदास महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, इसमें ब्रज भाषा के विद्वानों और रचनाकारों ने कृष्णदास जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और भक्ति साहित्य में उनके योगदान पर विचार व्यक्त किए, कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजीव पांडेय और ब्रज भाषा के प्रमुख रचनाकार राधा गोविन्द पाठक ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया ।.png)
अकादमी के निदेशक डॉ0 केशव देव शर्मा ने अतिथियों का उत्तरीय पहनाकर स्वागत किया, डॉ0 शर्मा ने कहा कि कृष्णदास जैसे कृष्णभक्त कवियों का जीवन और साहित्य शताब्दियों बाद भी ब्रजवासियों के साथ-साथ समूचे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत है, उनकी कविताओं में सहज ज्ञान और भक्ति की धारा निरंतर प्रवाहित होती है, ऐसे कवियों के साहित्य और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ब्रज भाषा की परंपरा को जीवंत बनाए रखने के लिए आवश्यक है, कार्यक्रम में गोपाल उपाध्याय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की जबकि मंच संचालन ब्रज भाषा के मनीषी हरिबाबू ओम ने किया।
वक्ताओं ने कहा कि अष्टछाप के कवियों की रचनाएं आज भी कृष्णभक्ति और ब्रज की सांस्कृतिक परंपरा को समृद्ध कर रही हैं, इस दौरान पूर्ण प्रकाश कौशिक, देवी प्रसाद गौड़, केसी गौर, रेनू उपाध्याय, मोहन माही, महेश चन्द्र शर्मा, हरे कृष्ण शर्मा, श्याम बाबू कौशिक, मोहित मनोहर, सतीश एकांत, शिल्पी केशोरैया और कीर्ति शर्मा सहित अन्य साहित्यकारों ने अपने विचार व्यक्त किए तथा काव्य पाठ किया, अकादमी निदेशक डॉ0 केशव देव शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अतिथियों, साहित्यकारों और सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।













