नागरिक सुरक्षा संगठन ने लगाया आपदा प्रबंधन शिविर
नागरिक सुरक्षा संगठन ने लगाया आपदा प्रबंधन शिविर
मथुरा । अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर मंगलवार को जी0डी0 पब्लिक स्कूल, औरंगाबाद में नागरिक सुरक्षा विभाग की वार्डन पोस्ट संख्या 1 एवं नेशनल डिजास्टर एंड फायर सेफ्टी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।.png)
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता, नागरिक सुरक्षा के पोस्ट वार्डन एवं मास्टर ट्रेनर अशोक यादव ने स्कूल के छात्र छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और जीवन रक्षा के व्यावहारिक उपाय सिखाए, उन्होंने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने पर बिना घबराए सूती कपड़े, गीले बोरे एवं बाल्टी तकनीक से ऑक्सीजन सप्लाई रोककर आग पर काबू पाने का सजीव (लाइव) प्रदर्शन किया ।
पोस्ट वार्डन एवं मास्टर ट्रेनर अशोक यादव ने कहा कि आपदाएं बताकर नहीं आतीं लेकिन हमारी पूर्व तैयारी, सतर्कता और सही जानकारी से बड़े हादसों को समय रहते टाला जा सकता है, प्रत्येक नागरिक को प्राथमिक उपचार और अग्निशमन का बुनियादी ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है, इस दौरान राष्ट्रीय सचिव शेखर शाक्य विशेष रूप से मौजूद रहे, कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने किया, अंत में विद्यालय के प्रबंधक गिराज कुमार ने नागरिक सुरक्षा विभाग एवं नेशनल डिजास्टर एंड फायर सेफ्टी फाउंडेशन की ।













