फर्जी बैनामे से हुई 70 लाख की ठगी, आरोपी किया गिरफ्तार

फर्जी बैनामे से हुई 70 लाख की ठगी, आरोपी किया गिरफ्तार
   मथुरा । जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है, थाना गोवर्धन पुलिस ने फर्जी बैनामा कर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में मुख्य आरोपी महेश चंद्र को गिरफ्तार किया है, पुलिस के अनुसार, जमीन का सौदा 75 लाख रुपये में तय हुआ था जिसमें शिकायतकर्ता पक्ष से 70 लाख रुपये प्राप्त किए गए थे, पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने 24 जून को थाना गोवर्धन में शिकायत दर्ज कराई थी ।
  आरोप है कि अभियुक्तों ने ग्राम गांठौली की खसरा संख्या 381 की जमीन पहले ही अन्य लोगों को बेच दी थी, इसके बावजूद जमीन शेष होने की जानकारी देकर शिकायतकर्ता और उसके भाइयों को प्लॉट बेचने का झांसा दिया गया, आरोप है कि 276.46 वर्ग मीटर भूमि का फर्जी बैनामा तैयार कर 11 सितंबर 2025 को सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीकरण कराया गया, इस मामले में शिकायतकर्ता पक्ष से 56.20 लाख रुपये नकद और 13.80 लाख रुपये चेक के माध्यम से लिए गए, विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है । 
  पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 10 अक्टूबर को शाम करीब 4 बजकर 15 मिनट पर आरोपी महेश चंद्र, निवासी ग्राम गांठौली, थाना गोवर्धन, को मथुरा के धौली प्याऊ स्थित चुंगी वाली गली से गिरफ्तार किया, पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है, फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जमीन के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में आगे की जांच जारी है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2058399
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.