पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरियों के सम्मान में आयोजित हुआ कार्यक्रम
पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरियों के सम्मान में आयोजित हुआ कार्यक्रम
मथुरा । चौकीदार के नाम से लम्बे समय तक पहचान रखने वाले ग्राम प्रहरियों को
मंगलवार को एक समारोह के दौरान सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी ग्राम प्रहरियों को संबोधित किया और उनका उत्साहवर्धन किया, रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित हुए इस समारोह में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया ।.png)
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे, ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और स्थानीय नागरिकों के बीच संपर्क बनाए रखने तथा गांवों से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं पुलिस तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं, इस प्रकार के सम्मान समारोह का उद्देश्य उनके योगदान को पहचान देना और उन्हें अपने दायित्वों के प्रति प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधन समारोह का प्रमुख हिस्सा रहा, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की मौजूदगी में कार्यक्रम में ग्राम प्रहरियों के योगदान और उनकी जिम्मेदारियों को महत्व दिया गया, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे ।













