खून की होली में तब्दील हुआ मामूली विवाद, एक की मौत

खून की होली में तब्दील हुआ मामूली विवाद, एक की मौत
-थाना हाइवे क्षेत्र के महोली में शराब के नशे में साथी को मारी गोली, आरोपी फरार
  मथुरा । जनपद के थाना हाईवे क्षेत्र के महोली मोहल्ले में शराब के नशे में हुए आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया, विवाद के दौरान विकास उर्फ विशाल ने कथित तौर पर अपने ही मोहल्ले के रहने वाले रोहतास को गोली मार दी, गोली लगने से रोहतास गंभीर रूप से घायल हो गए, परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया ।
   घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, जानकारी के अनुसार महोली मोहल्ले में शराब के नशे में कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, देखते ही देखते विवाद बढ़ गया, इसी दौरान विकास उर्फ विशाल पर रोहतास को गोली मारने का आरोप है, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, घायल रोहतास को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
   पुलिस को मुख्य आरोपी विकास उर्फ विशाल और उसके साथियों के खिलाफ नामजद तहरीर मिली है, इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस अब घटना के पीछे की वजह, विवाद की परिस्थितियों और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है, पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी विकास उर्फ विशाल के खिलाफ पहले से ही लड़ाई-झगड़े से संबंधित तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, इस वारदात के बाद आरोपी और उसके साथी फरार हैं, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार विशेष टीमें गठित की हैं, टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं, पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2083115
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.