महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा
-कस्बा राया में बैंड बाजों के साथ धूमधाम से निकली शोभायात्रा
राया । कस्बा में महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई, बैंड-बाजों और दर्जनों आकर्षक झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा में श्रद्धा और उत्साह का माहौल दिखाई दिया, शोभायात्रा को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ जुटी रही ।(10).jpg)
शोभायात्रा का शुभारंभ मांट रोड स्थित वाल्मीकि बगीची से हुआ, इसके बाद शोभायात्रा मांट फाटक, मथुरा रोड, कटरा बाजार और रेतिया बाजार होते हुए पुनः वाल्मीकि बगीची पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन हुआ, शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया, बैंड-बाजों की धुन के बीच श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए, इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन कृष्णकांत अग्रवाल, राकेश शर्मा, अभिषेक पाराशर, नरेंद्र, प्रेम संदेश, प्रमोद, लखन, प्रकाश, जीतू, मुनेश कुमार आदि मौजूद रहे ।(9).jpg)















