वृंदावन में सडकों की सुधरेगी हालत, खर्च होंगे 51.82 करोड़
वृंदावन में सडकों की सुधरेगी हालत, खर्च होंगे 51.82 करोड़
वृंदावन (मथुरा) । रुक्मिणी विहार क्षेत्र में सड़कें अब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होंगी, नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट योजना के फेज-3 के अंतर्गत 51 करोड़ 82 लाख 31 हजार रुपये की लागत से सड़क विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे, इन कार्यों का भूमि पूजन नगर आयुक्त ओजस्वी राज एवं क्षेत्रीय पार्षद द्वारा विधिवत रूप से किया गया। (15).jpg)
योजना के तहत वृंदावन छटीकरा रोड से तेहरा मोड़ तक 1.40 किलोमीटर लंबे मार्ग का विकास एवं सौंदर्यीकरण कराया जाएगा, इस कार्य पर 24 करोड़ 74 लाख 39 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है, वहीं वृंदावन छटीकरा रोड से तेहरा मोड़ होते हुए रुक्मिणी विहार गोल चक्कर तक 1.30 किलोमीटर लंबे मार्ग के विकास एवं सौंदर्यीकरण पर 27 करोड़ 7 लाख 92 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे, दोनों परियोजनाओं के अंतर्गत सड़क एवं फुटपाथ का उन्नयन, नालियों का निर्माण, भूमिगत उपयोगिताओं का विकास, पार्किंग स्थलों की व्यवस्था, डिवाइडर निर्माण, लैंडस्केपिंग, हॉर्टिकल्चर, स्ट्रीट लाइट और साइनेज सहित विभिन्न कार्य कराए जाएंगे ।(14).jpg)
इन सुविधाओं से क्षेत्र की सड़कों को व्यवस्थित बनाने के साथ ही आवागमन को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी, नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, विकास कार्य पूरे होने के बाद रुक्मिणी विहार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, सड़क और आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण होने से क्षेत्र की शहरी छवि भी निखरेगी, नगर निगम मथुरा-वृंदावन शहर में आधुनिक आधारभूत संरचना विकसित करने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में विकास कार्य करा रहा है ।















