टाउनशिप की क्रिस्टल ने स्टेट स्केटिंग चौंपियनशिप में जीते 2 पदक

टाउनशिप की क्रिस्टल ने स्टेट स्केटिंग चौंपियनशिप में जीते 2 पदक 
   फरह । हाल में मेरठ में आयोजित 12वीं यूपी स्टेट स्पीड स्केटिंग चौंपियनशिप में टाउनशिप की क्रिस्टल ने सिल्वर मेडल सहित दो मेडल झटकर जनपद का नाम रोशन किया है, 24 से 28 अक्टूबर तक मेरठ में 12 वीं राज्यस्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें मथुरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा, प्रतिस्पर्धा में 740 खिलाड़ियों ने सहभागिता की थी ।
  कोच ऋषभ, योगेश और टीम मैनेजर रीना खिलाड़ियों का मार्गदर्शन एवं सहयोग किया, रोलर स्पोर्ट एसोसिएशन के सचिव श्याम बेरा ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, कोचों एवं टीम मैनेजर को बधाई दी, उन्होंने कहा कि मथुरा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद सराहनीय है, सभी खिलाड़ी अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर लगातार पदक हासिल कर रहे हैं और मथुरा जिले का नाम रोशन कर रहे हैं, उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि मथुरा की टीम आगे भी शानदार प्रदर्शन करेगी और जिले का नाम रोशन करेगी ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2083125
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.