वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण में साइबर फ्रॉड से बचने के बताये टिप्स

वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण में साइबर फ्रॉड से बचने के बताये टिप्स
  मथुरा । राष्ट्रीय रुड़सेटी अकादमी बेंगलूर में भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मास्टर ट्रेनर वित्तीय साक्षरता का 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रभारियों को वित्तीय साक्षरता व साइबर फ्रॉड के विषय पर प्रशिक्षण दिया गया, कार्यक्रम में अमित चतुर्वेदी द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
  कार्यक्रम में मुख्य विषय साइबर फ्रॉड से बचने के लिए हमें आधार एप्प अपने मोबाइल में डाउनलोड करके रखे, जब जरूरत हो तब आप अपने आधार कार्ड को चालू करें, नहीं तो उसको लॉक करके रखे, आप अपनी जरूरत के अनुसार ऐप से ही अपने बायोमेट्रिक डेटा को एक क्लिक में लॉक या अनलॉक कर सकते हैं, जिससे धोखाधड़ी का खतरा कम होता है, आपका आधार कार्ड कब और कहां इस्तेमाल हुआ, इसका पूरा रिकॉर्ड और रियल-टाइम अलर्ट्स आपको ऐप में मिल जाते हैं, इस ऐप के जरिए योग्य सेवाओं के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पता ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है ।
   ओटीपी या फिंगरप्रिंट की जगह अब केवल चेहरा स्कैन करके भी पहचान का सत्यापन किया जा सकता है, आपको हमेशा आधार कार्ड की हार्ड कॉपी या फोटोकॉपी जेब में लेकर घूमने की जरूरत नहीं है जिससे हमारे आधार कार्ड का इस्तेमाल कोई दूसरा नहीं कर सकेगा, इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों को बताने की जरूरत व्यक्त की गई जिससे लोग रोज रोज हो रहे साइबर फ्रॉड से बच सके, प्रशिक्षण प्राप्त करने पर डायरेक्टर जर्नल राजू एन कोरी ने अमित चतुर्वेदी को मास्टर ट्रेनर का प्रणाम पत्र देकर सम्मानित किया, स्टेट डायरेक्टर  दीक्षा मौर्या उत्तर प्रदेश, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर चंद्रकांत हीरेमठ उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2083122
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.