मुठभेड़ : प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में दबोचे दो आरोपी, एक को लगी गोली
मुठभेड़ : प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में दबोचे दो आरोपी, एक को लगी गोली
-एक आरोपी के पैर में लगी पुलिस की गोली लगी है, अस्पताल में कराया भर्ती
मथुरा । प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को हाईवे थाना पुलिस ने शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है, पुलिस के अनुसार शुक्रवार 30 अक्टूबर की सुबह करीब 4ः27 बजे सूचना मिली कि हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपी सलेमपुर से महोली की तरफ जा रहे हैं । (12).jpg)
पुलिस ने रास्ते में घेराबंदी कर बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया, इस पर उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में महोली निवासी मनोज (40) के दाहिने पैर में गोली लग गई, वहीं फर्रुखाबाद के अमृतपुर निवासी हाल निवासी महोली कंचन (29) को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया, घायल मनोज को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, गौरतलब है कि प्रॉपर्टी डीलर रोहताश को बुधवार रात पहले लाठी-डंडों से पीटा था और बाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, सीओ प्रवीण तिवारी ने बताया है कि पुलिस मुख्य आरोपी विकास उर्फ विशाल समेत छह अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है ।(11).jpg)















