बच्चो से भरी स्कूली बस और मैक्स में हुई जबरदस्त भिड़ंत
बच्चो से भरी स्कूली बस और मैक्स में हुई जबरदस्त भिड़ंत
-कस्बा राया सादाबाद रोड चौराहे पर हुआ हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस
राया (मथुरा) । कस्बा के व्यस्त मथुरा रोड-सादाबाद रोड चौराहे पर गुरुवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रही सोफिया स्कूल की बस और मैक्स वाहन के बीच भिड़ंत हो गई, हादसे के बाद मौके पर बस मे सवार बच्चो मे अफरा-तफरी मच गई, गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और बड़ा हादसा टल गया।(6).jpg)
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह सोफिया स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, इसी दौरान मथुरा रोड-सादाबाद रोड चौराहे के समीप अचानक किसी को बचाने के प्रयास में बस और मैक्स वाहन आपस में टकरा गए, टक्कर होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, स्कूली बस में बच्चे सवार होने के कारण कुछ देर के लिए लोगों में चिंता का माहौल बन गया ।(6).jpg)
घटना की सूचना मिलने पर राया पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस दोनों वाहनों को उनके चालकों सहित थाने ले गई, पुलिस चौराहो पर लगे सीसीटीवी केमरो से हादसे के कारणों की जांच कर रही है, राहत की बात यह रही कि स्कूली बच्चों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त होने के बावजूद एक भी बच्चे क़ो चोट नहीं आई हादसे के बाद एक बार फिर व्यस्त चौराहों पर वाहनों की आवाजाही और यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं, हालांकि बाद मे दोनों पक्षो मे सहमति की बात सामने आई है ।















