खाद्य विभाग ने जब्त किया 1155 किलो हरी मिर्च का अचार
खाद्य विभाग ने जब्त किया 1155 किलो हरी मिर्च का अचार
मथुरा । जिलाधिकारी ने फल, सब्जी, जैम, जैली, आचार उत्पादों पर विशेष अभियान चलाये जाने के लिए निर्देश दिये हैं जिसके क्रम में आम जनमानस को स्वच्छ व गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए धीरेन्द्र प्रताप सिंह सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय के नेतृत्व में खाद्य सचल दल द्वारा तहसील छाता में अभियान चलाया गया ।

कोसी कोटवन इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ट्रोम्स इंडस्ट्री से हरी मिर्च अचार का नमूना संग्रहित कर अचार निर्माण के लिए अस्वच्छकार दशाओं में भंडारित लगभग 1155 किलोग्राम हरी मिर्च का अचार जब्त कर खाद्य कारोबार कर्ता की अभिरक्षा में सुपुर्द की गयी, साथ ही गोवर्धन से सोया सॉस का नमूना संग्रहित किया गया, संग्रहित किये गये दो नमूनें जांच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किये गये, खाद्य सचल दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेन्द्र सिंह, अरुण कुमार राना, राम नरेश, मोहर सिंह शामिल रहे। संग्रहित नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त विधिक कार्यवाही की जायेगी ।







.jpeg)









