डीएम, एसएसपी ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का किया पैदल निरीक्षण
डीएम, एसएसपी ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का किया पैदल निरीक्षण
मथुरा । अधिक मास का समापन हो गया है, वहीं ब्रज में भीड़ का दबाव लगातार बना हुआ है, ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में भीड़ थम रही है और वह रैला अब बन नहीं रहा है जो पिछले एक महीने से देखने को मिल रहा था, अब परिक्रमार्थियों के झुंड कुछ कुछ दूरी पर दिखाई दे रहे हैं, भंडारों और दूसरे सेवाओं में जुटे लोगों ने भी तामझाम समेट लिये हैं, वहीं गोवर्धन, वृंदावन, बरसाना जैसे स्थलों पर भीड़ का दबाव बरकरार है, इसे लेकर जिला प्रशासन सतर्क है ।
इसी क्रम में डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का पैदल निरीक्षण किया, उन्होंने परिक्रमार्थियों की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लिया, निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी विश्व प्रसिद्ध राधा कुंड पहुंचे, यहां उन्होंने प्रकाश व्यवस्था, बैरियर, बैरिकेडिंग और गोताखोरों की तैनाती का बारीकी से अवलोकन किया। अधिकारियों ने भीड़ के दबाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न होने के निर्देश दिए ।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की।म, उन्होंने स्वास्थ्य शिविरों की सक्रियता, सुचारू यातायात प्रबंधन, सुरक्षा बलों की मुस्तैदी, नियमित साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, प्रकाश व्यवस्था और पर्याप्त शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, पैदल निरीक्षण और परिक्रमा के दौरान एडीएम (प्रशासन) अमरेश कुमार, एसडीएम गोवर्धन सुशील कुमार सिंह, तहसीलदार गोवर्धन बृजेश कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा ।







.jpeg)









