एस.एफ. हेल्पिंग सोसायटी ने बच्चों को कराया प्रसाद वितरण
एस.एफ. हेल्पिंग सोसायटी ने बच्चों को कराया प्रसाद वितरण
मथुरा । स्ट्रेंजर फ्रेंड्स हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी द्वारा संचालित एसए स्ट्रीट स्कूल में सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर बच्चों के लिए विशेष प्रसादम सेवा का आयोजन किया गया, इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को श्रद्धा, सेवा एवं समर्पण भाव के साथ प्रसाद वितरित किया गया, कार्यक्रम में बच्चों को प्रसाद स्वरूप पूड़ी, सब्जी एवं मीठा परोसा गया, बच्चों ने प्रसाद ग्रहण कर प्रसन्नता व्यक्त की और पूरे परिसर में उत्साह एवं आनंद का वातावरण देखने को मिला।
संस्था के संस्थापक पियूष बंसल ने बताया कि भारतीय संस्कृति में अन्नदान को महादान माना गया है। सोमवती अमावस्या का विशेष धार्मिक महत्व है और इस दिन सेवा, दान एवं पुण्य कार्यों का विशेष फल प्राप्त होता है। इसी भावना के साथ संस्था द्वारा बच्चों के लिए प्रसादम सेवा का आयोजन किया गया, संस्था की अध्यक्ष शिखा बंसल ने कहा कि ऐसे धार्मिक अवसर हमें सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश देते हैं। बच्चों के बीच इस प्रकार के आयोजन उन्हें हमारी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं ।
वहीं संस्था की वरिष्ठ सदस्य अंकिता शर्मा ने बताया कि एस.एफ. स्ट्रीट स्कूल में समय-समय पर सांस्कृतिक, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सोमवती अमावस्या के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई, इस दौरान संस्था के अन्य सदस्य एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे और सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।







.jpeg)









