अंतरराष्ट्रीय आवश्यकता एवं महत्व पर हुआ विशेष प्रशिक्षण
अंतरराष्ट्रीय आवश्यकता एवं महत्व पर हुआ विशेष प्रशिक्षण
मथुरा। समविद गुरुकुलम बालिका सैनिक स्कूल, वृंदावन में संचालित 11 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तृतीय दिवस विभिन्न सैन्य एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया, प्रातः कालीन सत्र में नायब सूबेदार सुखविंदर सिंह द्वारा कैडेटों को शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, शारीरिक परीक्षण तथा शस्त्र संचालन का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण अधिकारी हुकम सिंह ने “ राष्ट्रीय एकता की आवश्यकता एवं महत्व” विषय पर देशों के बीच व्यापार एवं कूटनीतिक संबंधों की जानकारी प्रदान की, प्रमुख कार्यक्रम में नायक दीपक कुमार द्वारा हृदय पुनर्जीवन प्रक्रिया, मिर्गी के दौरे, सर्पदंश तथा आपातकालीन प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही टीएससी कैडेटों को बाधा प्रशिक्षण, शस्त्रों को खोलने एवं जोड़ने, निरीक्षण, मानचित्र अध्ययन तथा युद्ध क्षेत्र में दूरी का सही आकलन करने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
डॉ0 हीरा राय ने “व्यक्तित्व एवं आत्म-जागरूकता” विषय पर व्याख्यान देते हुए आत्मविश्वास और बेहतर निर्णय क्षमता के महत्व पर प्रकाश डाला। सायं कालीन सत्र में कैडेटों को नवाचार तथा विभिन्न खेल गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। इन सभी गतिविधियों का उद्देश्य कैडेटों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, सामरिक ज्ञान एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा, कैंप एडजुटेंट कैप्टन गोविंद, लेफ्टिनेंट राज कुमार, लेफ्टिनेंट कपिल कौशिक, लेफ्टिनेंट अशोक कुमार, सूबेदार मेजर राजविंदर सिंह सहित समस्त जेसीओ एवं पीआई स्टाफ उपस्थित रहे।







.jpeg)









