स्वच्छ वायु दिवस : पर्यावरण जागरूकता पर कार्यशाला सम्पन्न

स्वच्छ वायु दिवस : पर्यावरण जागरूकता पर कार्यशाला सम्पन्न
  मथुरा । स्वच्छ वायु दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम मथुरा-वृंदावन एवं नगर निगम की कार्यदायी संस्था प्लान फाउंडेशन एवं प्रोजेक्ट के संयुक्त नेतृत्व में ‘क्लाइमेट पर चर्चा’ के अंतर्गत विभिन्न स्वच्छ सारथी क्लबों एवं विद्यालयों में पर्यावरण जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया, इस क्रम में प्लान फाउंडेशन की टीम द्वारा वार्ड 15 स्थित एल0 बी0 ग्लोबल स्कूल एवं सेंट पब्लिक स्कूल, वार्ड 20 स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल, वार्ड 38 स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल तथा वार्ड 46 स्थित होली एंजल्स पब्लिक स्कूल में कार्यशालाएं आयोजित की गईं । 
   प्रोजेक्ट मथुरा द्वारा पार्वती राधाकिशन फोमरा स्कूल में पर्यावरण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यशालाओं के दौरान विद्यार्थियों को जीरो-वेस्ट कॉलोनी, कचरा एवं जल प्रबंधन तथा स्रोत पर ही कचरे के पृथक्करण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, विद्यार्थियों को बताया गया कि गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने से कचरे के बेहतर प्रबंधन और पुनर्चक्रण को बढ़ावा दिया जा सकता है। 
  इस दौरान ब्रज के घाटों पर मिलने वाले कचरे को लेकर भी चर्चा की गई तथा फूलों से कम्पोस्ट तैयार करने, पुरानी एवं अनुपयोगी पोशाकों को नगर निगम के अर्पण कलश में देने तथा प्लास्टिक की बोतलों और थैलियों का उपयोग बंदकर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने जैसे व्यावहारिक समाधान बताए, कार्यशाला में विद्यार्थियों को कचरा कम करने में बोतल गैंग एवं झोला गैंग तथा प्लास्टिक के पुनर्चक्रण में प्लास्टिक बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई, अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वायु और जिम्मेदार कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा दैनिक जीवन में पर्यावरण हितैषी आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2011124
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.