मांट पुलिस ने गिरफ्तार किए धोखाधड़ी के मुकदमे में तीन वांछित
मांट पुलिस ने गिरफ्तार किए धोखाधड़ी के मुकदमे में तीन वांछित
मथुरा । थाना मांट पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक धाराओं में दर्ज मुकदमे के तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई, थाना मांट पुलिस के अनुसार 22 अगस्त 2026 को दर्ज मुकदमा संख्या 195, 2026 में तीनों आरोपी नामजद थे ।
(189).jpg)
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुरेश चंद्र को गांव मगदा स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया जबकि देवेंद्र कुमार उर्फ देवेंद्र और भूरा उर्फ भूरा पहलवान को मांट राया रोड पर थाना गेट के पास से दबोच लिया, पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है, गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया, इस कार्रवाई को थाना मांट की पुलिस टीम ने अंजाम दिया जिसमें उपनिरीक्षक रविंद्रपाल सिंह, अवधेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे ।







.jpeg)









