अक्रूर गांव की कॉलोनी में जलभराव, नगर निगम पर आरोप
अक्रूर गांव की कॉलोनी में जलभराव, नगर निगम पर आरोप
मथुरा । वृंदावन के वार्ड नंबर-25 स्थित गांव अक्रूर की कॉलोनी में जलभराव ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है, लगातार तीन-चार दिनों से कॉलोनी पानी में डूबी है और अब पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया है, स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नही करने का आरोप लगाया है। (188).jpg)
गांव अक्रूर की बेनाम कॉलोनी में भारी बारिश के बाद हालात बद से बदतर हो गए हैं, गलियां तालाब में तब्दील हो चुकी हैं और लोगों को घरों से निकलने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, स्थानीय महिला सोमा और प्रकाश का कहना है कि जलभराव रोकने के लिए नाले पर अस्थायी बांध बनाया गया था, लेकिन तेज बहाव के चलते वह टूट गया, इसके बाद नाले का पानी पूरी कॉलोनी में फैल गया और कई मकानों में घुस गया ।
क्षेत्रीय पार्षद गोवर्धन सिंह ने बताया कि इलाके में नाले का निर्माण कार्य चल रहा था जिसे बारिश के कारण रोकना पड़ा, उनका कहना है कि जलभराव की सूचना नगर निगम के अधिकारियों को लिखित और मौखिक दोनों रूप से दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, फिलहाल पार्षद ने अपने स्तर पर एक घंटे के भीतर नाले को अस्थायी रूप से बंद कराने का आश्वासन दिया है जबकि स्थानीय लोग जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं ।







.jpeg)









