एमबीबीएस स्टूडेंट्स ने किया चिकित्सक और शिक्षकों को सम्मानित
एमबीबीएस स्टूडेंट्स ने किया चिकित्सक और शिक्षकों को सम्मानित
-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, चिकित्सकों ने की छात्र-छात्राओं की सराहना
मथुरा । महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस शिक्षक दिवस के अवसर पर के0एम0 मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस दौरान एमबीबीएस बैच 2022 के छात्र-छात्राओं ने अपने डॉक्टरों और शिक्षकों को कलम तथा गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ0 एन.0सी0 प्रजापति, प्रति कुलपति एवं मेडिकल प्राचार्य डॉ0 शरद अग्रवाल, रजिस्ट्रार डॉ0 पूरन सिंह तथा चांसलर सलाहकार डॉ0 एस0पी0 गोस्वामी द्वारा डॉ. राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया ।(186).jpg)
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन हॉस्पिटल की जनरल मैनेजर स्वाती शर्मा ने किया, कार्यक्रम के समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों के साथ सेल्फी करके अपने-अपने मोबाइल में यादगार के लिए कैद किया, डॉ0 एन0 सी0 प्रजापति (कुलपति) ने कहा शिक्षक केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वे विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों की भावना विकसित कर उन्हें एक सफल चिकित्सक बनाते हैं, डॉ0 शरद अग्रवाल प्रति कुलपति एवं मेडीकल प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं से पढ़ाई और व्यक्तित्व विकास के प्रति सजग रहने का आह्वान करते हुए कहा कि कठिन मेहनत और अनुशासन से ही एक बेहतरीन चिकित्सक बना जा सकता है ।
डॉ0 पूरन सिंह रजिस्ट्रार ने कहा शिक्षक हमारा मार्गदर्शन करते हैं, जीवन में जब भी कुछ अच्छा और ज्ञानवर्धक सीखने को मिले, उसे तुरंत आत्मसात कर लेना चाहिए, डॉ0 एस0पी0 गोस्वामी चांसलर सलाहकार ने कहा कि पुस्तकें विभिन्न संस्कृतियों को जोड़ने का माध्यम हैं, एक सफल डॉक्टर बनने के लिए गुरुजनों का आदर करने के साथ-साथ उनसे अपनी हर समस्या साझा करनी चाहिए, इस दौरान एमबीबीएस छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनकी विभागाध्यक्षों और संकाय सदस्यों ने मुक्तकंठ से सराहना की, सभी संकायों के डीन, प्रोफेसर, वरिष्ठ चिकित्सक, नर्सिंग विभाग का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।







.jpeg)









