यूपीआई लेनदेन पर टैक्स का विरोध, फूंका पुतला
यूपीआई लेनदेन पर टैक्स का विरोध, फूंका पुतला
-उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने किया विरोध प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
मथुरा । उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेशव्यापी आह्वान पर यूपीआई में 2000 रुपये के ऊपर लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत टेक्स वसूली के विरोध में प्रदर्शन किया गया, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में होली गेट पर प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए यूपीआई का पुतला दहन किया गया, ततपश्चात जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी रामप्रकाश त्रिपाठी को सौंपा, ज्ञापन के माध्यम से बढ़ाये गए चार्ज को वापिस लेने की मांग की गयी ।.jpg)
जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि व्यापारी पहले ही तमाम प्रकार के टैक्स से त्रस्त हैं, उस पर यह चार्ज लगाकर व्यापारी पर और बोझ लाद दिया गया है जिससे व्यापारी परेशान है सरकार तुरंत इस बढ़े हुए कर को व्यापारीहित में वापिस ले, महासचिव बबलू सैनी ने व्यापारियों का सरकार द्वारा उत्पीड़न किये जाने का आरोप लगाया, रोष प्रकट करते हुए कहा कि व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है व व्यापारी वर्तमान में उत्पीड़ित है, नगर अध्यक्ष डॉ0 राजेंद्र प्रसाद लोधी ने कहा कि देश का करदाता अपने ऊपर लगे करों के बोझ तले दबा हुआ है सरकार तत्काल उसे राहत प्रदान करे, जिला महासचिव बबलू सैनी, नगर अध्यक्ष डॉ0 राजेंद्र प्रसाद लोधी, नगर महासचिव सतीश पटेल, जिला उपाध्यक्ष भगवती चतुर्वेदी, पवन चौधरी लाला, जगदीश पटेल, संजय सैनी, सोनू अग्रवाल, दिलीप सैनी, सलीम, संजय कुमार, आकाश कुमार, रजत, आतिश खान, पप्पू ईशापुर आदि व्यापारी उपस्थित थे ।













