मंडी में धान की आवक बेहिसाब, रोकनी पडी खरीद
मंडी में धान की आवक बेहिसाब, रोकनी पडी खरीद
-सिटी मजिस्ट्रेट ने अनाज मंडी का किया दौरा, वाहनों के लिए बनाया होल्डिंग एरिया
मथुरा । खेतों से धान की कटाई और निकासी कर किसान धान को सीधे बिक्री के लिए लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, धान का भंडारण करने से किसान बच रहे हैं, इस बार धान की अच्छी कीमत मिल रही है, इस लिए भी किसान जल्द से जल्द फसल बेचना चाहते हैं जिसके चलते मंडी में धान की आवक क्षमता से अधिक हो रही है, मंडी की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं, राया मंडी में धान लेकर पहुंच रहे वाहनों के कारण जाम की स्थित बन रही है ।
नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा द्वारा धान की लगातार आवक के दृष्टिगत कृषि उत्पादन मण्डी समिति का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान गल्ला मण्डी, सब्जी मंडी, उपस्थित किसानों, व्यापारियों व उनके प्रतिनिधियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना एवं तत्काल निस्तारण कराया, साथ ही मण्डी परिसर में जो स्थल रिक्त हैं उनकी साफ-सफाई कराते हुए होल्डिंग एरिया चिन्हिंत कराया जिससे अतिरिक्त आने वाले कृषि वाहनों को खड़ा किया जा सके, नगर मजिस्ट्रेट ने अतिरिक्त सफाई कर्मी लगाकर मण्डी परिसर को स्वच्छ रखने हेतु मण्डी सचिव को निर्देशित किया गया ।.jpg)
उन्होंने मण्डी परिसर में आवागमन के दौरान शांति व्यवस्था एवं जाम की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनाती हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया, मण्डी परिषद के व्यापारियों एवं बाहर से आने वाले किसानों के सुविधार्थ पानी के टैंन्कर की मण्डी परिसर में उपलब्धता तत्काल सुनिश्चित कराई गयी तथा सब्जी मण्डी, गल्ला मण्डी, किसानों, व्यापारियों तथा प्रतिनिधियों से मण्डी परिसर की सीमा तक ही कारोबार करने एवं खाली ट्रेक्टर ट्राली को मण्डी परिसर में स्थित रिक्त स्थान पर खड़े किये जाने की अपील की गई जिससे मण्डी परिसर में जाम की स्थिति उत्पन्न नही हो, इस दौरान मण्डी सचिव रेनू वर्मा एवं व्यापारी सूरजभान, धर्मचन्द्र, आलोक शर्मा, अशोक सिंह, रामवीर सिंह, विष्णु तथा सब्जी मण्डी व्यापारी जितेन्द्र चौधरी, मौ. सईद, मौ. कामरान आदि उपस्थित रहें ।













