चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार
मथुरा । थाना राया पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है, पुलिस ने रामपुर चौराहे से केशरगढ़ी जाने वाली सड़क पर शिवालय से करीब 30 कदम आगे पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को पकड़ा, पूछताछ और जांच के दौरान उसके पास से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई ।(1).jpg)
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक की पहचान रंजीत पुत्र रामचंद्र, निवासी खजूरी, थाना राया, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई है, बरामद मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 85 सीए 7351 है, पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना राया में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की है, गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह, उपनिरीक्षक अनुरुद्ध सिंह, कांस्टेबल ओमप्रकाश, कांस्टेबल रविन्द्र कुमार और कांस्टेबल आशीष कुमार आदि शामिल थे ।













