वृंदावन गुरुकुल हादसे में संचालक को किया गिरफ्तार

वृंदावन गुरुकुल हादसे में संचालक को किया गिरफ्तार
-चैतन्य विहार स्थित गुरुकुल में वाटर टैंक में हुई थी चार बच्चों की मौत  
-पुलिस मामले की जांच के साथ सुरक्षा व्यवस्था की भी कर रही है पड़ताल
  मथुरा । कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के चैतन्य विहार स्थित वृंदावन गुरुकुल में वाटर टैंक में उतरने के दौरान चार बच्चों की हुई दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुकुल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है, घटना के बाद से ही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई थी,  पुलिस के अनुसार घटना छह अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे हुई, गुरुकुल परिसर में बने वाटर टैंक में बच्चे किसी तरह अंदर चले गए, हादसे में चार बच्चों की जान चली गई, घटना की जानकारी मिलते ही गुरुकुल परिसर में अफरा-तफरी मच गई ।
   सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाने के साथ आवश्यक कार्रवाई शुरू की, हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों में विशु भी शामिल था जो मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र का रहने वाला था, घटना के बाद विशु के पिता मोहित ने कोतवाली वृंदावन थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की, पुलिस ने तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरुकुल संचालक आशीष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है ।
  साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बच्चे वाटर टैंक तक कैसे पहुंचे और वहां उनकी सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए थे, क्षेत्राधिकारी वृंदावन संदीप कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में मृतक बच्चे विशु के पिता मोहित की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है, मामले में आरोपी गुरुकुल संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, प्रकरण में आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है, हादसे के बाद गुरुकुल में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं, पुलिस जांच पूरी होने के बाद घटना की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी तय होने की उम्मीद है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2051562
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.