वायु सेना दिवस : गौरवशाली इतिहास का किया स्मरण

वायु सेना दिवस : गौरवशाली इतिहास का किया स्मरण
  मथुरा । वायु सेना दिवस के अवसर पर कमान अधिकारी कर्नल विक्रांत त्यागी, सेना मेडल के निर्देशन में एनसीसी कैडेटों ने राजकीय संग्रहालय, मथुरा में राष्ट्रीय गान एवं राष्ट्रीय गीत का भावपूर्ण गायन कर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया, लेफ्टिनेंट डॉ0 कपिल कौशिक ने भारतीय वायु सेना के गौरवशाली इतिहास एवं राष्ट्र सुरक्षा में उसके योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 8 अक्टूबर 1932 को भारतीय वायु सेना की स्थापना हुई थी ।
  उन्होंने कैडेटों को वायु योद्धाओं की शौर्य गाथाओं से परिचित कराया, मेजर नूतन कुमार ने कैडेटों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रसेवा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला, फर्स्ट ऑफिसर विषम्भर दयाल के मार्गदर्शन में एनसीसी कैडेटों ने विकसित भारत 2047 पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, इसमें भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका का संदेश जनमानस तक पहुंचाया गया, कार्यक्रम में किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज एवं किशोरी रमण इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2051559
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.