रामलीला मैदान में कूड़े के ढेर, सफाई व्यवस्था पर सवाल

रामलीला मैदान में कूड़े के ढेर, सफाई व्यवस्था पर सवाल
-एक तरफ आस्था और मर्यादा का संदेश तो दूसरी तरफ गंदगी का अंबार
 राया । कस्बे के रामलीला मैदान में श्रीराम की लीला शुरू हो चुकी है, प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक रामलीला देखने पहुंच रहे हैं लेकिन मैदान के आसपास लगे कूड़े के ढेर नगर पंचायत राया की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं, स्थानीय निवासी काव्यांश शर्मा ने बताया कि रामलीला मैदान में गंदगी के ढेर लगे होने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। 
  उनका आरोप है कि कस्बे की सब्जी मंडी से निकलने वाली सड़ी-गली सब्जियों को भी रामलीला मैदान के आसपास फेंक दिया जाता है, इससे भोजन की तलाश में आवारा गोवंश यहां एकत्रित हो जाते हैं, गोवंशों की संख्या अधिक होने के कारण कई बार उनके आपस में भिड़ने की स्थिति बन जाती है जिससे रामलीला देखने आने वाले दर्शकों और आसपास के लोगों के लिए किसी बड़ी घटना की आशंका बनी रहती है। 
  काव्यांश शर्मा ने नगर पंचायत अध्यक्ष और जिलाधिकारी से मांग की है कि रामलीला मंचन के दौरान मैदान की नियमित सफाई कराई जाए तथा यहां जमा होने वाले कूड़े को तत्काल हटाया जाए, साथ ही आवारा गोवंशों को सुरक्षित रूप से गौशाला भेजने की व्यवस्था की जाए, ताकि रामलीला देखने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, एक तरफ रामलीला में स्वच्छता और मर्यादा का संदेश दिया जा रहा है तो दूसरी तरफ मैदान के बाहर कूड़े का अंबार व्यवस्था की तस्वीर बयां कर रहा है, इस सम्बन्ध मे नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि नगर मे सफाई अभियान लगातार चालू है, जानकारी हुई है और सफाई कर्मचारी लगातार नगर मे सफाई अभियान चला रहे हैं ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2051556
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.