गरीब किसान का कल्याण ही दीनदयाल जी को सच्ची श्रद्धांजलि
गरीब किसान का कल्याण ही दीनदयाल जी को सच्ची श्रद्धांजलि
-दीनदयाल धाम मेले में डिप्टी सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
मथुरा । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन और अंत्योदय की विचारधारा को केंद्र में रखकर सरकार गरीब, किसान, युवा, महिला और समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रही है, गरीब और किसान के कल्याण की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि है । .jpg)
गुरुवार को दीनदयाल धाम में आयोजित युवा एवं किसान सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के हर वर्ग को सम्मान और अवसर उपलब्ध कराना है, आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुरक्षा दी जा रही है, प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों की संख्या लगातार बढ़ी है, उन्होंने कहा कि जिन जिलों में अभी मेडिकल कॉलेज नहीं हैं, वहां चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर सरकार का जोर है ।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि किसानों को मजबूत करने, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है, कहा कि समाज में नकारात्मक माहौल बनाने के प्रयासों के बीच पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और अंत्योदय की भावना समाज को दिशा देने का काम कर सकते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा और महिलाएं विकास की प्रक्रिया से तेजी से जुड़ रहे हैं, उन्होंने मेले में आए लोगों का आभार जताते हुए दीनदयाल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया ।
उत्तर प्रदेश के सूचना एवं लघु उद्योग मंत्री भूपेंद्र सिंह ने युवाओं से नौकरी की तलाश तक सीमित नही रहने बल्कि उद्यमिता और स्वरोजगार के जरिए दूसरों को रोजगार देने वाला बनने का आह्वान किया, उन्होंने कहा, “नौकरी मांगो मत, नौकरी देने वाले बनो, अध्यक्षता सोहन लाल शर्मा ने की, जिला मंत्री मनीष अग्रवाल ने संचालन किया, युवा और किसान सम्मेलन में आए प्रदेश के सूचना एवं लघु उद्योग मंत्री भूपेंद्र चौधरी और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का मेला समिति के कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, जगमोहन पाठक, पारस तरकर, मनीष खोजा, सुरेश तरकर, महीपाल सिंह, राजदर्शन पचौरी, नीरज गर्ग आदि ने स्वागत किया ।













