श्वान ने खोजा शव, अब पुलिस कर रही है तीन दोस्तों की तलाश
श्वान ने खोजा शव, अब पुलिस कर रही है तीन दोस्तों की तलाश
-मृतक युवक के परिजनों की तहरीर पर थाना कोसीकला में मुकदमा दर्ज
मथुरा । कोसीकला क्षेत्र के गांव बरके में एक 28 वर्षीय युवक के अचानक गायब हो जाने के शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने अपने प्रशिक्षित श्वान की मदद से युवक के शव को एक गड्ढे के अंदर से खोज निकाला, अब पुलिस युवक के तीन युवकों की तलाश कर रही है जो गांव से गायब हैं, युवकों के अचानक गायब हो जाने के बाद पुलिस का शक बढ गया है, थाना कोसीकला पर मृतक के पिता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत हुआ ।.jpg)
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया, टीम ने घटनास्थल और आसपास के जंगल में गहन जांच-पड़ताल करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, वहीं मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है ।
थाना क्षेत्र की शाहपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव बरके में युवक की हत्या कर शव को जंगल में दफन किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान शौकीन पुत्र जग्गू, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई है, परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने युवक की तलाश और मामले की जांच शुरू की, छानबीन के दौरान पुलिस को गांव के जंगल में जमीन के अंदर शव दबे होने की जानकारी मिली, बुधवार देर रात करीब 2 बजे पुलिस ने शव को जमीन से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मृतक के परिजनों ने उसके तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है ।













