मानव सेवा मण्डल महिला प्रकोष्ठ ने किया वरिष्ठ माताओं को सम्मानित
मानव सेवा मण्डल महिला प्रकोष्ठ ने किया वरिष्ठ माताओं को सम्मानित
-महिला सम्मेलन में आयोजित की गईं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं
-श्री अग्रसेन मानव सेवा मंडल महिला प्रकोष्ठ द्वारा किया गया महिला सम्मेलन का आयोजन
मथुरा । श्री अग्रसेन मानव सेवा मंडल महिला प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के तृतीय दिवस बुधवार को अग्रवाटिका सरस्वती कुंड रोड पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सुबह 12:30 से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, 6 से 8 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए रंगभरों प्रतियोगिता और 9 साल से 14 साल तक के बच्चों के लिए बिना आग के व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता एवं 14 वर्ष से ऊपर की बच्चियों के लिए नेल आर्ट प्रतियोगिता के अलावा महिलाओं के लिए कड़े सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अग्र समाज के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, कुल 125 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।
श्री अग्रसेन मानव सेवा मण्डल महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित 39 वें महिला सम्मेलन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा नेता अनिल अग्रवाल एवं जयंती प्रसाद अग्रवाल रहे, कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका मोनिका अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष CA मोहिनी अग्रवाल स्वागत अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजिका मिनी बिंदल, वरिष्ठ माता सम्मान संयोजिका नीलम अग्रवाल, मीता अग्रवाल, जैस्मिन अग्रवाल, किशोरी अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, अध्यक्ष सरिता महालक्ष्मी, मंत्री प्राची बंसल, निर्देशिका ममता बिंदल, संरक्षिका रजनी बंसल, लक्ष्मी गुप्ता, पुष्पा अग्रवाल, श्री अग्रसेन मानव सेवा मण्डल के अध्यक्ष नरोत्तम दास भरतिया, मंत्री गगन बंसल, महेश चंद गोयल आदि ने अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की छवि पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया और श्रद्धांजलि दी । 
कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन की आरती की प्रस्तुति मंडल द्वारा तैयार अग्रसमाज के बच्चों द्वारा दी गई, उसके बाद भगवान श्री कृष्ण की लीला पर आधारित चीरहरण की लीला का मंचन किया गया जिसने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया, तदुपरान्त आज के समय में हम लोगों के द्वारा खाने की वस्तु को महत्व नही देते हुए खाने को डस्टबिन में फेंकने का प्रचलन ज्यादा हो गया है कहानी को डस्टबिन में न जाने दे और जरूरतमन्द लोगों को उस खाने के दान देने के संदेश देते हुए नाटक की प्रस्तुति की गई । .jpg)
महिला सम्मेलन के दौरान श्री अग्रसेन मानव सेवा मण्डल महिला प्रकोष्ठ की सदस्याओं ने वरिष्ठ माताओं का सम्मान किया जिसमें मंडल के द्वारा 75 वर्ष से ऊपर की अग्रसमाज की 5 माताओं का सम्मानित किया गया व कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान कर एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी मीडिया बंधुओं का सम्मान किया गया और सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया एवं सभी का धन्यवाद दिया गया, कार्यक्रम के अंत में सभी आगन्तुकों को आदित्य भोज कराया गया, कार्यक्रम में श्री अग्रवाल सभा मथुरा के अध्यक्ष अशोक बंसल सर्राफ, प्रधानमंत्री सुभाष सिक्का, श्री तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति के अध्यक्ष हरिओम मांट वाले, मंत्री कृष्ण मुरारी सर्राफ, गोवर्धन दास नीनू, श्री अग्रसेन मानव सेवा मण्डल के अध्यक्ष नरोत्तम दास भरतिया, उपाध्यक्ष योगेन्द्र गोयल ट्रेजरी वाले, मंत्री गगन बंसल, उप मंत्री अजय कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष सीए प्रवीन बंसल, मुख्य कार्य सेवा संयोजक महेश चन्द्र गोयल, पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंघल, भगवत स्वरूप अग्रवाल, सुधांशु गोयल, मनोज अग्रवाल इनवर्टर वाले, विशन दयाल सर्राफ, बृज किशोर अग्रवाल यमुना पार, बालकृष्ण अग्रवाल पत्रकार आदि सहित सैंकड़ों अग्रबन्धु उपस्थित रहे ।













