बच्चों के पाठ्यक्रम में शामिल की जाए संविधान की पढाई
बच्चों के पाठ्यक्रम में शामिल की जाए संविधान की पढाई
मथुरा । राष्ट्रीय विधि दिवस राष्ट्रीय कानून दिवस के मौके पर अखिल भारतीय समता फाऊंडेशन द्वारा मुकेश सैनी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों से देशभर के शैक्षणिक विद्यालय और संस्थानों में संविधान को पाठ्यक्रम मैं शामिल करने तथा देश में समान शिक्षा लागू करने की मांग को लेकर गगनभेदी नारे लगाकर मांग की गई ।.jpg)
प्रदर्शन के दौरान रमेश सैनी अध्यक्ष महात्मा ज्योतिबा फुले विकास समिति ने कहा संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण एवं जागृति के लिए संविधान का पाठ्यक्रम में लागू करना अति आवश्यक है और यह कदम जनहितकारी सिद्ध होगा, लुकेश कुमार राही ने कहा देशभर में समान शिक्षा शैक्षणिक संस्थाओं के संरक्षण के साथ समस्त अध्ययन कर रहे लोगों को मुख्य धारा से जोड़ेगी और नागरिकों का संपूर्ण विकास होगा, प्रदर्शन में मुकेश सैनी, दिनेश दिवाकर, संदेश कुमार, सुमित कुमार, राज गब्बर, आकाश बाबू, सलीम खान, शाहरुख खान, सरदार महेंद्र सिंह, राजकुमार सोनकर आदि मौजूद रहे ।















