थाना जैत पर सीओ सदर ने की समीक्षा बैठक, दिए दिशा-निर्देश
थाना जैत पर सीओ सदर ने की समीक्षा बैठक, दिए दिशा-निर्देश
-शादियों के सीजन में कड़ी निगरानी और गश्त बढ़ाने पर दिया गया जोर
चौमुहां (मथुरा) । थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने व लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर सीओ सदर वरुण मिश्रा ने थाना जैत पर अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की जिसमें थानाध्यक्ष सहित क्षेत्र के सभी चौकी प्रभारी एवं उप निरीक्षक मौजूद रहे, बैठक के दौरान सीओ सदर ने थाने में लंबित विभिन्न मुकदमों की बिंदुवार समीक्षा की ।.jpg)
उन्होंने सभी विवेचकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे अपनी-अपनी विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करें, उन्होंने स्पष्ट किया कि विवेचना पूरी कर जल्द से जल्द चार्जशीट (आरोप पत्र) न्यायालय में दाखिल की जाए जिससे पीड़ित पक्ष एवं वादी को समय पर न्याय मिल सके, कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सीओ सदर वरुण मिश्रा ने वर्तमान में चल रहे शादियों के सीजन को देखते हुए क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
उन्होंने कहा कि वैवाहिक कार्यक्रमों के दौरान मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, साथ ही रात के समय संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि किसी भी अप्रिय घटना या आपराधिक गतिविधि पर अंकुश लगाया जा सके, बैठक में सभी पुलिसकर्मियों से जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने और फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने के लिए कहा गया ।















