भारतीय संविधान की प्रस्तावना का किया गया वाचन
भारतीय संविधान की प्रस्तावना का किया गया वाचन
मथुरा । राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई श्रीजी बाबा सरस्वती शिक्षा मन्दिर इण्टर इंटर कॉलेज जतीपुरा के छात्राओं द्वारा संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 125 की जयंती के उपलक्ष में भारतीय संविधान की प्रस्तावना कार्यक्रम का शुभारम्भ इकाई के समस्त स्वयंसेवी छात्र छात्राओं की उपस्थिति में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 विनोद कुमार शर्मा एवं कार्यक्रम अधिकारी बहादुर सिंह द्वारा उनके चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया ।.jpg)
भारतीय संविधान के मूल उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम अधिकारी बहादुर सिंह ने कहा कि समस्त नागरिकों की मूल कर्तव्य, न्याय, विचार, आर्थिक, सामाजिक धर्म, प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए आज के दिन 26 नवंबर 1949 को इसको अंगीकृत एवं आत्मार्पित किया, संविधान प्रस्तावना का प्रधानाचार्य, समस्त आचार्य बंधुओं एवं समस्त स्वयंसेवी छात्र छात्राओं ने एक साथ वाचन किया, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं संचालन अजय शर्मा ने किया ।















