हाइवे पर चारों ओर बिखरे चाकलेट और टॉफी, चालक घायल

हाइवे पर चारों ओर बिखरे चाकलेट और टॉफी, चालक घायल
-टायर फटने से बेकाबू हुए ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराया टॉफियों से भरा केंटर
  चौमुहां (मथुरा) । आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-19) पर चौमुहां के समीप आम्रपाली के सामने गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, टॉफियों से लदे एक तेज रफ्तार केंटर का अचानक टायर फट गया, टायर फटने के कारण केंटर अनियंत्रित हो गया और आगे चल रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए बीच सड़क पर पलट गया ।
  हादसे के प्रत्यक्षदर्शी जितेंद्र उर्फ जीतू ने बताया कि धमाके के साथ टायर फटते ही केंटर लहराने लगा और चालक संभाल पाता, इससे पहले ही वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ा, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि केंटर के परखच्चे उड़ गए और वाहन पलटने से चालक केबिन में फंसकर घायल हो गया, मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची ।
  पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की मदद से घायल केंटर चालक को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है, इस दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर के लिए वाहनों का आवागमन थम गया और जाम की स्थिति बन गई, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्रेन की मदद से बीच हाइवे पर पलटे क्षतिग्रस्त केंटर और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटवाकर किनारे करवाया जिसके बाद यातायात व्यवस्था को पुनः सुचारू कराया जा सका ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2118946
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.