छटीकरा : 85 वर्षीय बुजुर्ग लापता, तलाश में जुटी पुलिस
छटीकरा : 85 वर्षीय बुजुर्ग लापता, तलाश में जुटी पुलिस
चौमुहां (मथुरा) । जैंत थाना क्षेत्र के छटीकरा इलाके से एक 85 वर्षीय बुजुर्ग के लापता होने का मामला सामने आया है, पीड़ित के एक बेटे ने अपने ही भाइयों और भतीजों पर बुजुर्ग पिता को गायब करने का संदेह जताते हुए थाना प्रभारी से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है, तहरीर के अनुसार छटीकरा थाना जैंत, मथुरा निवासी हरिशंकर पुत्र मनीराम ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनके 85 वर्षीय पिता मनीराम पिछले कुछ समय से लापता हैं । .jpg)
हरिशंकर का कहना है कि उन्होंने पिता की काफी खोजबीन की लेकिन उनका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है, तहरीर में वादी हरिशंकर ने आरोप लगाया है कि उन्हें संदेह है कि उनके भाई रामबाबू पुत्र मनीराम, रामबाबू के बेटे विशाल और विष्णु उर्फ प्रिंस तथा दूसरे भाई मनमोहन ने उनके पिता को गायब कर दिया है, शिकायतकर्ता के मुताबिक वह पिछले कुछ समय से अकेले ही पिता को तलाश रहे हैं जबकि दोनों भाई कभी उन्हें ढूंढने नहीं जाते, वादी का यह भी कहना है कि गांव के लोगों ने उन्हें बताया है कि इन लोगों ने ही उनके पिता को गायब किया है, हरिशंकर ने थाना प्रभारी जैंत से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है ।















