संविधान के सम्मान व लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनाने का लिया संकल्प

संविधान के सम्मान व लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनाने का लिया संकल्प
-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम का आयोजन
  मथुरा । संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से महोली रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के संस्कार पब्लिक स्कूल में एक स्वर, एक संविधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया, कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को संविधान के महत्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों की भूमिका से अवगत कराया गया ।
    आयोजन उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला न्यायाधीश विकास कुमार ने की, इस दौरान विद्यार्थियों ने एक साथ संविधान की प्रस्तावना पढ़कर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई, सामूहिक वाचन के दौरान संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता जैसे मूल सिद्धांतों पर विशेष जोर दिया गया। 
  विद्यार्थियों को बताया गया कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को अधिकार प्रदान करने के साथ ही समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का भी बोध कराता है, संविधान के आदर्शों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है, कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता अभियान को भी प्रमुखता दी गई, विद्यार्थियों और मौजूद लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई ।
   बताया गया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी जरूरी है, मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण नागरिक जिम्मेदारी भी है, लोगों से अपील की गई कि वे अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहें और चुनाव के दौरान बिना किसी दबाव या प्रलोभन के निष्पक्ष एवं जिम्मेदारी के साथ मतदान करें, आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी में संविधान के प्रति सम्मान और समझ विकसित करने के साथ नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा, साथ ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए लोगों को प्रेरित किया गया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2118951
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.