चौपहिया वाहन ने मारी बुलेट को टक्कर, बुलेट सवार गम्भीर घायल
चौपहिया वाहन ने मारी बुलेट को टक्कर, बुलेट सवार गम्भीर घायल
मथुरा । थाना जमुनापार क्षेत्र के लोहवन गांव में गलत साइड से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने सामने से आ रही बुलेट बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट बाइक फोर व्हीलर में फंस गई और चालक उसे करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, हादसे में बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, बुलेट सवार युवक अपनी सही दिशा में जा रहा था, इसी दौरान सामने से गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रहे चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया ।.jpg)
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद भी फोर व्हीलर नहीं रुका और बुलेट को काफी दूर तक घसीटता ले गया, हादसे की भयावहता देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि फोर व्हीलर चालक शराब के नशे में था और गलत दिशा में वाहन चला रहा था, इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ, हालांकि चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी ।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 टीम और थाना यमुनापार के एसएचओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए, पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त चार पहिया वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है, हादसे के कारणों और चालक की भूमिका की पड़ताल की जा रही है, स्थानीय लोगों ने गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ।















