छह वर्षीय मासूम की मौत, ऋण मोचक कुंड में मिला शव
छह वर्षीय मासूम की मौत, ऋण मोचक कुंड में मिला शव
मथुरा । ग्रेटर नोएडा से गिरिराज जी की परिक्रमा करने आये परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पडा, हंसते खेलते ग्रेटर नोएडा से गोवर्धन के लिए निकला परिवार रोते बिलखते अपने घर को लौटा, यह देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं, नोएडा निवासी देवराज शर्मा अपने परिवार के साथ गिरिराज महाराज की परिक्रमा करने गोवर्धन पहुंचे थे, परिवार ने पहले बड़ी परिक्रमा पूरी की, इसके बाद छोटी परिक्रमा के दौरान थकान महसूस होने पर सभी लोग बिजलीघर के सामने स्थित पार्क में आराम करने बैठ गए ।.jpg)
इसी दौरान छह वर्षीय रजत अचानक परिजनों की नजरों से ओझल हो गया, बच्चे के लापता होने की जानकारी मिलते ही परिवार में अफरा तफरी मच गई, परिजनों ने आसपास के इलाके में काफी तलाश की लेकिन मासूम का कहीं पता नहीं चला, काफी खोजबीन के बाद ऋण मोचक कुंड में बच्चे का शव दिखाई दिया, आनन फानन में मासूम को कुंड से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, चिकित्सक अमित के अनुसार बच्चे को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था ।















