सैनी, कुशवाहा समाज ने लिया मृत्यु भोज नहीं करने का निर्णय

सैनी, कुशवाहा समाज ने लिया मृत्यु भोज नहीं करने का निर्णय
   मथुरा । सैनी कुशवाहा समाज में फैल रही कुरीतियों के उन्मूलन, सामाजिक जागरूकता, एकता और सुधार हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता पूरन चंद सैनी एवं संचालन जिला सैनी सभा के संरक्षक बुध्दि लाल सैनी ने किया, बैठक में समाज के वरिष्ठ नागरिकों, बुद्धिजीवियों एवं युवाओं ने सर्वसम्मति से समाज में फैल रही सबसे बड़ी कुरीति मृत्यु भोज पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अपील की गई । 
   बैठक में कछावा कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष नूर सिंह कुशवाहा ने कहा कि मृत्यु भोज गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर आर्थिक बोझ डालता है, शोक की घड़ी में परिवार को सांत्वना देने की बजाय, भोज का बोझ डालना मानवता के खिलाफ है इसलिए समाज को मिलकर इस कुप्रथा को हमेशा के लिए समाप्त करना होगा, बैठक के फैसले की पहली मिसाल हनुमान नगर में देखने को मिली ।
   हनुमान नगर निवासी रमेश सैनी की पत्नी का हाल ही में निधन हो गया था, समाज के लोगों ने उनके घर पहुंचकर उनसे मृत्यु भोज नही करने की अपील की, शोकाकुल परिवार ने समाज के इस फैसले को एक सकारात्मक पहल बताते हुए, मृत्युभोज नही करने का ऐतिहासिक फैसला लिया, परिवार के इस फैसले का बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने तालियों के साथ स्वागत किया और इसे पूरे समाज के लिए प्रेरणा बताया।
   इस दौरान महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति के अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि शोकाकुल परिवार ने जो साहसिक फैसला लिया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बनेगा, अब धौलीप्याऊ सहित पूरे मथुरा शहर में मृत्यु भोज को बंद करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, बैठक में सैनी समाज आदर्श समिति के अध्यक्ष रामबाबू सैनी, सुरेश सैनी, तेज सिंह कुशवाहा, सुरेश कुमार कुशवाह, राम अचल मौर्य, डा0 राजकुमार सैनी, राम दयाल सैनी, संतोष सैनी, मनीष सैनी, अर्जुन सैनी, जवाहर सिंह सैनी, सुरेश चंद्र सैनी, नवल सिंह सैनी, गुलजार सिंह सैनी, रवि सैनी, कृष्णा सैनी, बृजकिशोर सैनी आदि उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2118950
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.