बीएसए कॉलेज में संविधान गौरव दिवस का आयोजन, लिया संकल्प

बीएसए कॉलेज में संविधान गौरव दिवस का आयोजन, लिया संकल्प
-राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह ने दिया विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों का संदेश
   मथुरा । बीएसए (पी.जी.) कॉलेज में गुरुवार को संविधान गौरव दिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 ललित मोहन शर्मा ने की, कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ, इसके पश्चात राज्यसभा सदस्य चौधरी तेजवीर सिंह का स्वागत महाविद्यालय के प्रानुशासक डॉ0 रवीश शर्मा ने दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया ।
   इस अवसर पर मुख्य अतिथि चौधरी तेजवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है, यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है, संविधान के प्रति सम्मान केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसके आदर्शों को अपने व्यवहार और जीवन में अपनाना चाहिए, उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने का आह्वान किया ।
  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 ललित मोहन शर्मा ने कहा कि संविधान भारत की लोकतांत्रिक चेतना, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का आधार है, संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्श एक सशक्त एवं समावेशी राष्ट्र के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हैं, कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संविधान के विभिन्न पहलुओं, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए ।
  इस अवसर पर भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप संविधान के मूल्यों, आदर्शों एवं राष्ट्रीय एकता के प्रति निष्ठा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई, महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ0 एस0के0 राय, डॉ0 रवीश शर्मा, डॉ0 बी0पी0 राय, डॉ0 सुनीता शर्मा, डॉ0 रेखा राय, डॉ0 रुचि अग्रवाल, डॉ0 अनु गर्ग, डॉ0 राशिद, डॉ0 प्रगति शर्मा, डॉ0 रितु मदन सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे, कार्यक्रम का समापन संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने तथा एक सशक्त, समरस और लोकतांत्रिक भारत के निर्माण में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2118947
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.