रिमझिम बारिश से मिली राहत, किसानों को बरसात का इंतजार

रिमझिम बारिश से मिली राहत, किसानों को बरसात का इंतजार
  मथुरा । महानगर में गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे मौसम अचानक बदल गया, आसमान में घने बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई, बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने कई दिनों से पड़ रही उमस और गर्मी से लोगों को राहत दिलाई, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई है, जिले के ग्रामीण क्षेत्र में भी रूक रूक कर वर्षा होती रही ।
   बारिश शुरू होते ही शहर की सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई, दोपहिया वाहन चालक और राहगीर बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर रुक गए, बच्चों और युवाओं ने बारिश का जमकर आनंद लिया, कुछ निचले इलाकों में हल्का जलभराव भी देखने को मिला, बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, गुरुवार को मथुरा का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है ।
  मौसम विभाग का कहना है कि जिले में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है। मानसून सक्रिय रहने से रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है जिससे गर्मी और उमस से राहत मिलती रहेगी, जिला कृर्षि अधिकारी आवेश कुमार ने बताया कि बारिश से जिले में खरीफ फसलों और धान की रोपाई कर रहे किसानों को फायदा मिलने की उम्मीद है, खेतों में नमी बढ़ने से फसलों की बढ़वार बेहतर होगी, हालांकि आगे लगातार तेज बारिश होने पर निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी पैदा हो सकती है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1935611
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.