चंद्रशेखर आजाद का बलिदान राष्ट्र के लिए अमिट प्रेरणा-डॉ0 आदित्यानंद
चंद्रशेखर आजाद का बलिदान राष्ट्र के लिए अमिट प्रेरणा-डॉ0 आदित्यानंद
वृन्दावन । अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में महामंडलेश्वर डॉ0 आदित्यानंद महाराज के सानिध्य में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई, कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ0 आदित्यानंद महाराज, ब्रज प्रदेश अध्यक्ष बिहारी लाल वशिष्ठ, ब्रज प्रदेश महामंत्री राजेश पाठक एवं महंत बाबा रामदास महाराज ने चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए किया ।
सभा को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर डॉ0 आदित्यानंद महाराज ने कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, उनके सहित अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज देशवासी स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं, महापुरुषों के आदर्शों और बलिदानों का ऋण समाज कभी नहीं चुका सकता, ब्रज प्रदेश अध्यक्ष बिहारी लाल वशिष्ठ ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद लोकतंत्र मजबूत हुआ लेकिन समय के साथ जातिवाद, संप्रदायवाद और क्षेत्रवाद जैसी प्रवृत्तियों ने सामाजिक एकता को कमजोर किया है, उन्होंने समाज से महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।
महंत बाबा रामदास महाराज, ब्रज प्रदेश महामंत्री पं. राजेश पाठक एवं पं. बृजेश गिरी ने कहा कि आज आवश्यकता है कि युवा वर्ग चंद्रशेखर आजाद के साहस, राष्ट्रभक्ति और त्याग के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारे, कुसंगति छोड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी, वामन भगवान जन्म महोत्सव समिति के अध्यक्ष गोविंद शर्मा एवं अनिल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि देश का भविष्य युवा और छात्र हैं, बालो पंडित, संजय शर्मा, रामबाबू शर्मा, राज नारायण गौड़, राजीव शर्मा, श्रीहरि सुरेशाचार्य, रमेश चंद्र गौतम, मस्तराम, कन्हैया मिश्रा, करण कृष्ण गोस्वामी, पुनीत कुमार शर्मा, आचार्य गोपाल मिश्रा, राकेश गौड़, आशीष चतुर्वेदी, कैलाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।







.jpeg)









